Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

षष्ठम् मां भगवती जागरण का हुआ भव्य आयोजन!

 षष्ठम् मां भगवती जागरण का हुआ भव्य आयोजन!



श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज

विनय शुक्ला 


कमलापुर-सीतापुर 

 कस्बा कमलापुर में आर बी एस बी सिंह इंटर कॉलेज प्रांगण में षष्ठम् मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया गया। क्यूट कृष्णा ग्रुप वृंदावन मथुरा द्वारा दिव्य झांकियों का दर्शन कराया गया। एवं मधुर जागरण ग्रुप कानपुर से पधारे हुए गुणगान कर्ता शैफाली द्विवेदी,श्वेता शुक्ला , शुभम रंगीला,सत्यवान राठौर एवं अनुज रूद्र द्वारा भजनों के भावों से उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को भाव विभोर कर दिया। मां के भव्य जगराते में संगीत धुन पर सभी भक्त नाचने झूमने लगे। जागरण समिति में  अनुराग जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, अमित मिश्रा, उदय प्रकाश सिंह, विपिन दीक्षित ,पंकज सिंह भदोरिया, उमंग जायसवाल बृजेंद्र कुमार दीक्षित ,राहुल मिश्रा संदीप निगम, अनुभव मिश्रा, चंदन मिश्रा ,अमित कुमार पांडे, आकाश गुप्ता, आदि सभी पदाधिकारीयों ने आयोजन को पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थित किया। एवं स्थानीय पुलिस बल का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कमलापुर जागरण समिति के सदस्य व सिधौली सीओ कपूर कुमार व थाना अध्यक्ष कमलापुर प्रदीप सिंह व उनका समस्त स्टाफ मां भगवती के जागरण में अपनी हाजिर लगाई

कोई टिप्पणी नहीं