Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई का 112वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न

 श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई का 112वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न



मुंबई

 श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई द्वारा संस्था का 112वाँ स्थापना दिवस दिनांक 1 जनवरी 2026 को सकल नारायण शर्मा सभागृह, शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल, मालाड (पूर्व) में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस वर्ष के बोहनीकर्ता आचार्य पं. मन्शाराम तिवारी (पूर्व प्राचार्य, श्री चण्डी मंदिर रामस्वरूप गुप्त आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, राजाबाजार, जौनपुर) रहे। वहीं, पिछले वर्ष के बोहनीकर्ता डॉ. ओमप्रकाश नरसिंह दूबे (संचालक, नालासोपारा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) थे।कार्यक्रम में सम्माननीय अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति अजीत कुमार एवं माननीय न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव (उच्च न्यायालय, इलाहाबाद), प्रो. रामनाथ झा (आचार्य, संस्कृत एवं भारतीय अध्ययन स्कूल, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली) उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि कृपाशंकर सिंह (पूर्व गृहराज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, महाराष्ट्र राज्य) रहे। विशेष अतिथियों में डॉ. राधेश्याम तिवारी (संस्थापक, भारतीय सद्विचार मंच),श्री रमानाथ तिवारी (समाजसेवी एवं उद्योगपति), स्वामी डॉ. चन्द्रदेव मिश्र (सच्चा बाबा आश्रम, नैनी, प्रयागराज), दिनेश चन्द्र उपाध्याय (अध्यक्ष, डॉसनेक्ट जेन इंडिया प्रा. लि.), सुधाकर उपाध्याय (चेयरमैन, उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम एवं अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद), अधिवक्ता विश्वरूप तिवारी (उच्च न्यायालय, इलाहाबाद), श्री आशुतोष उपाध्याय (राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन) तथा भानु प्रकाश मिश्र (वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक भास्कर, मुंबई) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन डॉ. शारदा प्रसाद शर्मा, व्यवस्थापक समिति के अध्यक्ष रामसेवक पाण्डेय,

उपाध्यक्ष कौशल कुमार तिवारी एवं मानकेश्वर चौबे, संयुक्त मंत्री सुभाषचन्द्र उपाध्याय, विनोद कुमार मिश्र एवं राधेश्याम दूबे की सक्रिय उपस्थिति से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावशाली मंच संचालन आनंद सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल के सैकड़ों सदस्य और आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित रहे।  

उल्लेखनीय है कि श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल द्वारा वर्तमान में तीन संस्कृत महाविद्यालय -श्री चण्डी मंदिर रामस्वरूप गुप्ता आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, राजाबाजार, जौनपुर, श्री वैष्णव भगवान देशराज सूरि आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, उदयभानपुर, जौनपुर, श्री सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय, नगहरिपुर, जौनपुर के साथ-साथ दो बालिका विद्यालय, दो पुस्तकालय एवं वाचनालय का सफल संचालन किया जा रहा है, जो संस्कृत शिक्षा एवं सांस्कृतिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं