लोक कल्याणार्थ संगीतमय श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ।
लोक कल्याणार्थ संगीतमय श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ।
महराजगंज जौनपुर
क्षेत्र के सवंसा स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वृहस्पतिवार को संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस वाराणसी की धरती से पधारे कथा व्यास श्री अनिल पांडेय जी ने श्री राम जी के चरित्र की चर्चा की। श्री राम कथा का महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि श्री राम नाम के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। कथा के रसपान से मानव भव बाधा पार हो जाता है। भगवान शंकर के चरित्र का वर्णन किया। सती के आत्मदाह के बाद शिव तपस्या में लीन हो गए। इसी दौरान सती ने हिमालय और मैना के यहां पार्वती के रूप में जन्म लिया। उस समय तारकासुर नाम का एक असुर देवताओं को भयभीत कर रहा था। उसे वरदान मिला था कि उसका वध केवल शिव की संतान ही कर सकती है।इसलिए भगवान शिव विवाह के लिए तैयार हुए। इस दौरान कथा में आई शंकर की बरतिया हिमांचल नगरी भजन से सभी महिला पुस्र्ष श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। आयोजक समिति यादवेन्द्र प्रताप लवकुश सिंह, पुजारी श्यामशंकर उपाध्याय द्वारा आरती व प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान रिंकू श्रीवास्तव, सूरज सिंह, सिद्धार्थ सिंह, संतोष गुप्ता, आनंद प्रकाश उपाध्याय, विकास पंडित, महेंद्र सरोज, शिव कुमार गिरी सहित सैकड़ों कथा प्रेमी उपस्थित रहे।

Post a Comment