भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज अयोध्या पहुंचेंगे।
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज अयोध्या पहुंचेंगे।
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
अयोध्या जिले में प्रथम आगमन पर जिले की सीमा से हनुमानगढ़ी तक 41 स्वागत पॉइंट बनाए गए हैं।
पंकज चौधरी राम लला और हनुमानगढ़ का दर्शन पूजन करेंगे
दर्शन के बाद वो पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
अवध क्षेत्र के 14 जिलों से भाजपा कार्यकर्ता और नेता स्वागत में शामिल होंगे।
अयोध्या शहर में जगह-जगह होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष वाहनों के बड़े काफिले के साथ दोपहर 12 बजे जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे।
हर स्वागत बिंदु पर तोरण द्वार, शंखनाद, पुष्प वर्षा और स्वस्ति वाचन होगा।
स्वागत मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी, हर पॉइंट पर करीब 5000 कार्यकर्ताओं की मौजूदगी का लक्ष्य है।
रामसनेही घाट, रौनाही टोल प्लाजा, चौधरी चरण सिंह द्वार और गरुड़ द्वार सहित कई स्थानों पर स्वागत पॉइंट तय किए गए हैं।

Post a Comment