Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी ने शाहपुर में किया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी ने शाहपुर में किया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ 



दीपक कुमार त्यागी 


गाजियाबाद। मुरादनगर विधानसभा के ग्राम शाहपुर निज मोरटा में माँ विद्या‍वती कन्या सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र जगतगुरु शंकराचार्य शहजानंद सरस्वती फाउंडेशन के द्वारा स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्राम की कन्याओं को सिलाई प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। 



इस शुभ अवसर पर मुरादनगर विधानसभा के विधायक अजीतपाल त्यागी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मदन त्यागी, ट्रस्ट अध्यक्ष विशाल त्यागी, कोषाध्यक्ष सतीश राय, ग्राम शाहपुर से सूरजमुनि त्यागी, वरिष्ठ समाजसेवी अंकित त्यागी जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह पहल ग्रामीण बालिकाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

कोई टिप्पणी नहीं