भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया।
आज शहीद मार्ग स्थित शहीद स्मारक फुरसतगंज में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों द्वारा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
किसान पंचायत के दौरान ग्रामीण इलाकों में सड़क, नाली, बिजली के जर्जर तार, पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा, तथा पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ न मिलने जैसी गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
पंचायत के उपरांत किसानों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार अमीषा यादव के माध्यम से जिलाधिकारी अमेठी को सौंपा गया। संगठन की ओर से मांग की गई कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष चंदेल देवनाथ, सफी गुर्जर, प्रदीप पाठक, इश्तियाक अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीशपुर, गीता गौतम, मुन्नी देवी सहित कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
वहीं नायब तहसीलदार अमीषा यादव ने किसानों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment