अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026
अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026
(आयोजक: जिला क्रिकेट एसोसिएशन, लखीमपुर खीरी)
आज रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान पर प्रतियोगिता का लीग मुकाबला ला माटीना स्कूल अकादमी एवं जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर ला माटीना स्कूल अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए, 25 ओवर के मैच में 19.4 ओवर में 88 रन पे पूरी टीम ऑल आउट हो गई। जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी की तरफ से सर्वाधिक रन कार्तिक अग्रवाल ने 32 रन, व पुष्कर गुप्ता ने 20 रन नाबाद बनाए। ला माटीना की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए शिखर सिंह ने 03 विकेट और समर्थ ने 03 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ला माटीना स्कूल अकादमी ने 12.3 ओवर में 03 विकेट खोकर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। ला माटीना की ओर से अर्थव ने 31 रन, नाबाद आराध्य ने 25 रन, नाबाद बनाए। जेएसएस स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक ने 02 विकेट हासिल किए।
अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए शिखर सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। यह पुरस्कार मालिक इरफान जी द्वारा प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान , अभिषेक शुक्ला, नरेंद्र शुक्ला,श्री अनुपम त्रिपाठी, श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, पारिजात त्रिपाठी,रामजी कश्यप,, मालिक इरफान, नीरज शुक्ला, श्याम मोहन श्रीवास्तव, रवि शंकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment