Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

परिषदीय विद्यालयों के 200 बच्चों ने किया समसपुर पक्षी विहार का शैक्षिक भ्रमण।

परिषदीय विद्यालयों के 200 बच्चों ने किया समसपुर पक्षी विहार का शैक्षिक भ्रमण।


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

जिलाअमेठी। शैक्षिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक विकास एवं व्यावहारिक ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से एकदिवसीय स्थानीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारत की समृद्ध ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के प्रति समझ विकसित करना, साथ ही देश के प्रति गौरव एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इसी क्रम में दिनांक 31 जनवरी 2026 को जनपद अमेठी के समस्त विकासखंडों से खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार कुल 200 बच्चों को जनपद रायबरेली स्थित समसपुर पक्षी विहार सलोन का भ्रमण कराया गया।


 भ्रमण के दौरान बच्चों ने अत्यंत उत्सुकता के साथ विभिन्न पक्षियों के इतिहास, उत्पत्ति, संरक्षण एवं उपयोगिता के विषय में जानकारी प्राप्त की। पक्षी विहार का प्राकृतिक, नैसर्गिक एवं वन क्षेत्र से परिपूर्ण वातावरण बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। परिसर स्थित झील, हरित क्षेत्र, झूले एवं पक्षी व्याख्यान केंद्र के माध्यम से बच्चों को पक्षियों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी द्वारा भ्रमण हेतु बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा साथ गए अध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों को बच्चों की सुरक्षित, समयबद्ध एवं अनुशासित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यात्रा के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा चॉकलेट एवं चिप्स वितरित किए गए तथा बस यात्रा को आनंददायक बनाने हेतु अंताक्षरी एवं कविता पाठ जैसी गतिविधियों के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। सभी विकासखंडों से खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा बच्चों को प्रातः 8:00 बजे निर्धारित बसों के माध्यम से रवाना किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी भेटुआ डॉ. संतोष यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी सिंहपुर  हरिओम तिवारी द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्टाफ के साथ सुरक्षित भ्रमण हेतु भेजा गया। भ्रमण के दौरान बच्चों को समूहों में विभाजित कर पक्षियों की आवाज़ की नकल, चित्रकला, रचनात्मक गतिविधियाँ एवं विलुप्तप्राय पक्षियों के संरक्षण के विषय में जानकारी दी गई। बच्चों के लिए लंच, फल एवं नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई तथा भ्रमण उपरांत सभी बच्चों को उनके विद्यालयों तक सुरक्षित पहुँचाया गया। यह शैक्षिक भ्रमण बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक, आनंददायक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ, जिससे उनमें प्रकृति, पर्यावरण एवं जैव विविधता के प्रति संवेदनशीलता विकसित हुई।

कोई टिप्पणी नहीं