Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सरसा राठौर देवीगंज में रोमांचक फाइनल, मानपुर ने 2 रन से जीता खिताब

 सरसा राठौर देवीगंज में रोमांचक फाइनल, मानपुर ने 2 रन से जीता खिताब


📍 बाराबंकी, सरसा राठौर देवीगंज

बाराबंकी के सरसा राठौर देवीगंज में खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दर्शकों को रोमांच से भरपूर मैच देखने को मिला। फाइनल मुकाबला मानपुर और लकड़िया टीम के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर मानपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवरों में मानपुर की टीम ने 113 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लकड़िया टीम ने शुरुआत तो संभलकर की, लेकिन मानपुर की सधी हुई और आक्रामक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई। मानपुर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लकड़िया टीम को 111 रन पर ऑलआउट कर दिया।

इस तरह मानपुर टीम ने 2 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का जोश देखते ही बन रहा था।

श्री न्यूज़ 24 के साथ राजकुमार सिंह मंडल कोऑर्डिनेटर राजकुमार सिंह की खास रिपोर्ट।

कोई टिप्पणी नहीं