किसके संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध खनन? पलिया क्षेत्र में मंडरा रहा बाढ़ जैसा खतरा!
किसके संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध खनन? पलिया क्षेत्र में मंडरा रहा बाढ़ जैसा खतरा!
आज बात करेंगे लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र की, जहां अवैध खनन का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा है?
लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन और खनन सामग्री के परिवहन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।
खनन अधिकारी आशीष कुमार सिंह के अनुसार, विभाग की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है और अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचती है और नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
लेकिन स्थानीय लोगों का दावा कुछ और ही कहानी बयां करता है। क्षेत्र में खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खुलेआम सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही हैं। कई वाहन बिना नंबर प्लेट के संचालित हो रहे हैं, जो न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि खनन विभाग और पुलिस प्रशासन मिलकर संयुक्त और सख्त अभियान चलाएं, तो अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। लोगों को आशंका है कि यदि इसी तरह नदियों और जमीन का दोहन जारी रहा, तो भविष्य में पलिया क्षेत्र को बाढ़ जैसी गंभीर त्रासदी का सामना करना पड़ सकता है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है और क्या अवैध खनन के इस नेटवर्क पर लगाम लग पाती है या नहीं।
श्री न्यूज़ 24 से यूपी हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट।

Post a Comment