Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आबादी की भूमि पर कब्जे का आरोप, लेखपाल पर पानी बंद कराने की शिकायत; पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार

आबादी की भूमि पर कब्जे का आरोप, लेखपाल पर पानी बंद कराने की शिकायत; पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार


लखीमपुर खीरी से एक और मामला सामने आया है, जहां आबादी की भूमि को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से उसका पानी बंद करा दिया गया, जिससे गंदा पानी उसके घर में भर रहा है।

मामला लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया, बड़ा परगना क्षेत्र के दूसर पटवारा गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित सुभाष चंद्र ने आरोप लगाया है कि आबादी की जमीन को लेकर उनका विवाद पाल सिंह नामक व्यक्ति से चल रहा था।

सुभाष चंद्र के अनुसार, उनके घर का पानी पास के बड़े नाले में निकल रहा था, लेकिन पाल सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल से मिलकर पानी का निकास बंद करा दिया। आरोप है कि अब गंदा पानी उनके घर में ही भर रहा है, जिससे परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अंततः उन्होंने जिला अधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या पीड़ित को राहत मिल पाती है या नहीं।

कैमरामैन के साथ,

श्री न्यूज़ 24

कोई टिप्पणी नहीं