ढखेरवा अपडेट: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे प्रश्न पत्र, इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण
ढखेरवा अपडेट: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे प्रश्न पत्र, इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण
श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी
रमियाबेहड़ में यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं! इंस्पेक्टर विवेक उपाध्याय ने शुक्रवार दोपहर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान
इंस्पेक्टर उपाध्याय ने नेहरू शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, कांती देवी इंटर कॉलेज, शांती देवी इंटर कॉलेज, गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और एसके पब्लिक इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण किया। कांती देवी इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम की दैयनीय दशा देखकर इंस्पेक्टर उपाध्याय ने केंद्र व्यवस्थापक रणवीर सिंह तोमर को आवश्यक निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं ठीक
परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं ठीक-ठाक हैं और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर उपाध्याय के निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मचा हुआ है और सभी केंद्र व्यवस्थापक अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में जुट गए हैं।


Post a Comment