मझंगई थाना क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं से बढ़ा आक्रोश, हिंदू संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मझंगई थाना क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं से बढ़ा आक्रोश, हिंदू संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
📍 पलिया, लखीमपुर खीरी | श्री न्यूज़ 24
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मझंगई क्षेत्र में लगातार हो रही गोकशी की घटनाओं को लेकर क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि इन घटनाओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने तथा थाना प्रभारी पर आरोपियों को संरक्षण देने के संदेह के कारण स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
इसी क्रम में पलिया तहसील मुख्यालय पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने थाना मझंगई में तैनात थाना प्रभारी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कराकर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपते समय संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि गोकशी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
📹 रिपोर्ट: राजू सिंह, श्री न्यूज़ 24

Post a Comment