लखीमपुर खीरी निघासन में दर्दनाक हादसा: बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
लखीमपुर खीरी निघासन में दर्दनाक हादसा: बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी निघासन के मझगई थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 23 वर्षीय युवक मनोज कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नाथ बाबा स्थान के पास हुआ, जब मनोज बाइक से नौगवां लौट रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सेमल के पेड़ से टकरा गई, जिससे मनोज और प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों में मातम
हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में मातम छा गया। मनोज के परिवार वाले रो-रोकर बेहाल हैं। मनोज के पिता अमेरिका प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा नौगवां में एक जागरण कार्यक्रम में अपने रिस्तेदार के घर शामिल होने जा रहा था।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
घायल का इलाज
गंभीर रूप से घायल प्रकाश का इलाज जिला अस्पताल लखीमपुर में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


Post a Comment