भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा: जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण व शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा: जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण व शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न
जौनपुर।
आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के अंतर्गत जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन गायत्री शक्तिपीठ, जौनपुर के दिव्य प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
जिलाधिकारी जौनपुर श्री दिनेश चंद्र सिंह,
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेश कुमार यादव,
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल,
पूर्व लोक सेवा आयोग सदस्य डॉ. आर. एन. त्रिपाठी,
तथा तिलकधारी सिंह महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर जनपद के 125 विद्यालयों से आए शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं प्रबंधक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री गणेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक डॉ. हरगोविंद यादव ने परीक्षा के उद्देश्य, उसकी उपयोगिता तथा बच्चों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण में इसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और नैतिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को समाज निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
सुभाष दुबे, शिव गोविंद यादव, मेजर के. के. सिंह, अभय कुमार सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद उपाध्याय, राजकुमार पटेल, प्रभाकर त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रसार के संकल्प के साथ किया गया।

Post a Comment