Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जालसाजों के मंसूबे नाकाम: पुलिस ने पकड़े दो आरोपी

 जालसाजों के मंसूबे नाकाम: पुलिस ने पकड़े दो आरोपी



लखीमपुर खीरी में जालसाजों ने सोशल मीडिया पर चैट कर साउथ कोरिया के दो नागरिकों को रेड मर्करी देने का झांसा देकर निघासन कस्बे में बुलाया, आरोपी सौदेबाजी कर ही रहे थे इसी दौरान पुलिस को इस बात की भनक लगी तो पुलिस ने घेरा बंदी कर जालसाजों के मंसूबे को नाकाम करते हुए मौके से दो आरोपियों और साउथ कोरिया के 02 नागरिकों को पकड़ कर कोतवाली ले आई।मामले में पुलिस ने कैब चालक की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।


श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी (लखनऊ मण्डल) लखीमपुर खीरी 



जानकारी के मुताबिक फेसबुक के माध्यम से बात चीत कर आरोपियों ने साउथ कोरिया के रहने वाले जिंशोक , व ली इंचियोल को ठगी करने के इरादे से रेडमर्करी देने का झांसा देकर निघासन कस्बे के ढखेरवा रोड पर बुलाया था, गुरुवार को इसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों और कोरिया के नागरिकों को पकड़ कर कोतवाली ले गई,इस दौरान पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया।



गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पढ़ुआ थाना इलाके के सोठियाना गांव निवासी वसीक पुत्र इसराइल,रिहान पुत्र अच्छन के रूप में हुई है,फरार आरोपी का नाम कल्लू पुत्र इसरार इस बताया जा रहा है।

मामले में पुलिस ने अलीगढ़ जनपद के रहने वाले कैब चालक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया है।

कैब चालक मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि साउथ कोरिया के दो लोग कैब बुक कर निघासन आए थे,आरोपी कोरियाई नागरिकों से रेड मर्करी देने के नाम पर ठगी करने का प्रयास कर रहे।पुलिस ने कैब चालक की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने मुताबिक कोरियाई नागरिकों ने फेसबुक पर रेड मर्करी के लिए आरोपियों से बात चीत की थी,लगातार चैटिंग कर आरोपियों ने उन्हें झांसे में फंसा कर निघासन बुलाया था, सौदेबाजी चल रही थी तभी पुलिस पहुंच गई और दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया,पुलिस कर्मियों ने कोरियाई नागरिकों से अंग्रेजी भाषा में बातचीत कर घटना की जानकारी ली।केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं