Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सौतेले बेटे का आतंक! पूरी जमीन पर कब्जा, पीड़िता दर-दर भटकने को मजबूर!

सौतेले बेटे का आतंक! पूरी जमीन पर कब्जा, पीड़िता दर-दर भटकने को मजबूर!



लखीमपुर खीरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने ही सौतेले बेटे पर पूरी जमीन पर जबरन कब्जा करने और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है।

मामला जिला लखीमपुर खीरी के जीयनपुर लनदपुर गांव का है, जो थाना हैदराबाद क्षेत्र, गोला खीरी अंतर्गत आता है। पीड़िता महिला ने बताया कि उनके पति की मृत्यु के बाद जमीन बराबर हिस्से में बांटी गई थी, लेकिन सौतेला बेटा जबरदस्ती गुंडागर्दी के बल पर पूरी जमीन पर कब्जा जमाए बैठा है।

महिला का कहना है कि सौतेला बेटा खुद फसल बोता है और जब वह अपने हिस्से की फसल काटने जाती है तो न सिर्फ पूरी फसल ले लेता है, बल्कि उसके साथ मारपीट भी करता है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह नजदीकी थाने में शिकायत लेकर जाती है, तो उल्टा उसी पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है।

पीड़िता महिला के दो बच्चे हैं, जो शादी के योग्य हैं, लेकिन लगातार हो रहे उत्पीड़न के कारण पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। महिला ने बताया कि वह पिछले एक साल से न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।

आज पीड़िता ने कुछ स्थानीय अध्यक्ष और श्रीमान जी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़िता को न्याय मिल पाता है या नहीं।

आई देखते रहिए — श्री न्यूज़ 24

कोई टिप्पणी नहीं