सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं की सुनवाई, डीएम व एसपी अमेठी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं की सुनवाई, डीएम व एसपी अमेठी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
न्यूज़ स्क्रिप्ट:
अमेठी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को जनपद अमेठी की सभी तहसीलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील सभागार तिलोई में जिलाधिकारी अमेठी एवं पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. द्वारा जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी फरियादी को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी तिलोई अमित कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से निर्भय होकर रखें, ताकि उनका समाधान समय पर किया जा सके।
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर – अमेठी: राहुल

Post a Comment