इन्हौना थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला, महिला सहित परिवार पर हमला, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप
इन्हौना थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला, महिला सहित परिवार पर हमला, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप!
न्यूज़ स्क्रिप्ट:
अमेठी से यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद की रिपोर्ट।
जिला अमेठी के थाना इन्हौना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भीखीपुर गढ़ी नई बस्ती में मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने घर में घुसकर महिला समेत परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की।
पीड़ित गुरु सेवक और उनकी पत्नी श्रीमती सरिता ने बताया कि करीब नौ लोगों ने एकजुट होकर उनके घर में घुसकर हमला किया। इस मारपीट में महिला को भी चोटें आई हैं। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अमेठी से यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद, श्री न्यूज़ 24।

Post a Comment