Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी में आगामी होली एवं अन्य त्यौहारों सीजन में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा !

लखीमपुर खीरी में आगामी होली एवं अन्य त्यौहारों सीजन में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा !



श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी 


लखीमपुर खीरी में आगामी होली एवं अन्य त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार लखनऊ तथा जिला आबकारी अधिकारी खीरी श्री राजवीर सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 26 फरवरी 2025 को जनपद के आबकारी निरीक्षकों द्वारा विभिन्न संदिग्ध क्षेत्रों में दबिश दी गई।


प्रमुख क्षेत्रों में खीरी चिमनी, बद्दापुर, पसगवां कमतारा, मड़वा निघासन के मुरगहा, हुलसीपुरवा, चखरा पलिया के गजरौला, पतिहन मैलानी के राजा मंडी, सुआबोझ कॉलोनी, भीरा के कुंवरपुर खुर्द, मिस्त्री पुरवा मैगलगंज देविबोझी जंगल, सेमराघाट नदी किनारा और धौरहरा के अमेठी शामिल थे। अभियान के दौरान 16 अभियोग दर्ज करते हुए लगभग 450 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर करीब 1700 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया।


बरामद शराब को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र की देशी शराब, कंपोजिट दुकान एवं कैंटीनों का भी गहन निरीक्षण किया गया। कुछ दुकानों पर टेस्ट परचेज कर बिक्री प्रक्रिया की जांच की गई। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि समस्त बिक्री 100 प्रतिशत पीओएस मशीन के माध्यम से ही की जाए। साथ ही किसी भी दशा में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।


आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध शराब के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं