Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

Pilibhit में अवैध खनन पर बवाल: निरीक्षक पर गंभीर आरोप, CM से निलंबन की मांग

Pilibhit में अवैध खनन पर बवाल: निरीक्षक पर गंभीर आरोप, CM से निलंबन की मांग


पीलीभीत। जनपद में अवैध मिट्टी खनन और प्रशासनिक लापरवाही का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ-भारत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में खान निरीक्षक सुभाष सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि सूचना दिए जाने के बावजूद ट्रांस शारदा क्षेत्र में अवैध खनन पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और कथित रूप से गलत तथ्यों के आधार पर अनुमति जारी कर दी गई।

पत्र के अनुसार 17 फरवरी 2026 को दोपहर 12:08 बजे और 1:24 बजे अवैध खनन की सूचना दी गई थी। आरोप है कि मौके पर बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज रफ्तार से मिट्टी ढोती रहीं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही, अनुज्ञा पत्र में दर्ज गाटा संख्या और भूमि विवरण में भी विसंगतियां बताई गई हैं। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि अनुमति में दर्शाई गई भूमि पर खनन संभव ही नहीं, जबकि अन्य स्थान पर अवैध खनन जारी रहा।

मामला तब और गंभीर हो गया जब उसी शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक भूपेंद्र पुत्र लालचंद की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई होती तो हादसा टल सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई।

संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि संबंधित खान निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर स्वतंत्र जांच टीम गठित की जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

श्री न्यूज़ 24 से यूपी हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट।

कोई टिप्पणी नहीं