SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का प्रयास किया नाकाम, 7 गिरफ्तार
SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का प्रयास किया नाकाम, 7 गिरफ्तार
पालिया कलां खीरी=भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 49वीं बटालियन SSB की टीम ने सोमवार तड़के तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया। सीमा स्तंभ संख्या 769/6 के पास चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में एसएसबी ने सात भारतीय तस्करों को दबोचा, जो साइकिलों पर भारी मात्रा में कच्चे केले लादकर अवैध रूप से नेपाल ले जा रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन अली, अमरजीत सिंह, नदीम अहमद, ताज अली, राहुल कुमार, नसीब निवासी सिंघाही खुर्दऔर रिजवान निवासी बड़ा गांव के रूप में हुई है। एसएसबी ने मौके से करीब 1,24,950 रुपये के कच्चे केले और तस्करी में इस्तेमाल की गई 07 साइकिलें जब्त की हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 1,48,750 रुपये आंकी गई है।
एसएसबी की टीम ने आरोपियों और जब्त माल को कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय को सौंप दिया है। फिलहाल अधिकारी इस तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं का पता लगाने में जुटे हैं। इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व एसआई दीपक सिंह और एएसआई रणजीत सिंह की टीम ने किया।
*श्री न्यूज़ 24/आदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट*

Post a Comment