अमेठी में गौकशी से तनाव, कई हिरासत में!Tension in Amethi After Cow Slaughter Incident.
अमेठी में गौकशी से तनाव, कई हिरासत में!Tension in Amethi After Cow Slaughter Incident.
अमेठी में गौकशी की घटना से तनाव, एक जीवित पशु बरामद, कई हिरासत में
अमेठी। जनपद के थाना इन्हौना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करनगांव के मजरे पहाड़पुर में गौकशी का मामला प्रकाश में आने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इन्हौना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए तिलोई सर्किल के क्षेत्राधिकारी (सीओ तिलोई) भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए। पुलिस के अनुसार मौके से एक जीवित पशु को सुरक्षित बरामद किया गया है, जबकि कटे हुए गौवंश के अवशेष भी पाए गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।घटना की सूचना फैलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। प्रशासन द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।इस संबंध में जब क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।फिलहाल पुलिस साक्ष्य संकलन और पूछताछ में जुटी हुई है। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, किंतु एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।

Post a Comment