Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर लहन नष्ट

लखीमपुर खीरी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर लहन नष्ट!



Rep.by-Chandan Soni

लखीमपुर खीरी। आगामी होली एवं अन्य त्योहारों के मद्देनज़र जनपद Lakhimpur Kheri में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई कोतवाली निघासन के निर्देशों के अनुपालन में की गई।

अभियान के तहत कोतवाली निघासन क्षेत्र के हल्का नंबर 01 में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1500 लीटर लहन (कच्ची शराब बनाने का घोल) नष्ट किया। यह कार्रवाई घाघी नाला के किनारे खैरहनी के पास की गई, जहां पांच थैलियों में रखी करीब 1500 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब बनाने के उपकरण भी तोड़कर नष्ट किए गए।

इस अभियान में उप निरीक्षक राजेंद्र तिवारी, उप निरीक्षक तिवारी, हेड कांस्टेबल हरिकेश, हेड कांस्टेबल मनीष मिश्रा एवं कांस्टेबल अंकित कुमार यादव शामिल रहे।

उप निरीक्षक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि दिनांक 01/03/2026 को थाने के आदेश पर पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया है। उप निरीक्षक राजेंद्र तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी अवैध कार्य में लिप्त माफिया को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट: चन्दन सोनी

मंडल रिपोर्टर, श्री न्यूज़ 24 / अदिति न्यूज़

कोई टिप्पणी नहीं