सराहनीय कार्य: ऑपरेशन चक्रव्यूह में 20 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
सराहनीय कार्य: ऑपरेशन चक्रव्यूह में 20 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
अमेठी।
आज अमेठी पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” और “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
थाना इन्हौना पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मिल्कियाना मजरे इन्हौना निवासी गुफरान पुत्र अजमतउल्ला (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
इस संबंध में थाना इन्हौना में मु0अ0सं0 18/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विवेक सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अंकित यादव व अभिषेक यादव शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment