भारतीय किसान यूनियन टिकैत की अगुवाई में अमेठी जिले के राजाफत्तेपुर में किसान पंचायत का आयोजन!
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की अगुवाई में अमेठी जिले के राजाफत्तेपुर में किसान पंचायत का आयोजन!
अमेठी: भारतीय किसान यूनियन टिकैत की अगुवाई में अमेठी जिले के राजाफत्तेपुर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में क्षेत्र के किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने आवाज उठाई।
किसान पंचायत में मुख्य रूप से बिजली की समस्या, गांव में नाली निर्माण, पट्टा धारकों को जमीन पर कब्जा दिलाने और गौशाला बनाने जैसी मांगों को उठाया गया। किसानों का आरोप था कि इन मुद्दों पर प्रशासन की ओर से लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
अधिकारियों के रवैये से नाराज़ किसानों ने विरोध स्वरूप करीब एक घंटे तक तिलोई-इन्हौना मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। बाद में मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी तिलोई के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त कर दिया।
इस दौरान किसान नेताओं और पदाधिकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
किसान पंचायत में जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल, प्रदीप पाठक, इश्तियाक अहमद, मारूफ अहमद, गुड्डू, शिव कुमार मिश्र, मुन्नी देवी सहित कई किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment