Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पीलीभीत दौरे पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का!

 पीलीभीत दौरे पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का!



ट्रांस शारदा क्षेत्र में जनसंवाद, शारदा नदी कटान, सड़क, अस्पताल व भूमि अधिकार प्रमुख मुद्दे बने


पीलीभीत, शनिवार।

पीलीभीत जनपद के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

दौरे की शुरुआत पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के ट्रांस शारदा इलाके से हुई। मंत्री सबसे पहले इंडो-नेपाल सीमावर्ती ग्राम पंचायत बैल्हा पहुंचे, जहां आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों ने शारदा नदी के कटान से बचाव के लिए तटबंध निर्माण, किसानों को भूमि धरी का अधिकार, सड़क, अस्पताल और कॉलेज निर्माण जैसी प्रमुख समस्याएं उठाईं। इस पर मंत्री ने संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद वह सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। दौरे के अंतिम चरण में मंत्री भरतपुर नेहरू नगर स्थित एलबीएस इंटर कॉलेज चौराहे पहुंचे, जहां एक बार फिर जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी गईं। यहां एलबीएस इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के वर्षों से गठन न होने, अस्पताल में नियमित चिकित्सकों की कमी, जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों और वन विभाग की भूमि पर रह रहे कटान पीड़ितों को आवासीय भूमि दिलाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

जन समस्याओं को लेकर गंभीर रुख अपनाते हुए केंद्रीय मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने वर्षों से लंबित शारदा नदी पुल निर्माण का भी उल्लेख किया और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर समस्या का समाधान जमीनी स्तर पर किया जाएगा।

दौरे के दौरान मंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा भी लिया और अधिकारियों को पारदर्शिता व गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी चुनावों को देखते हुए उन्होंने ग्रामीणों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक बाबूराम पासवान, रितुराज पासवान सहित रामनगर मंडल की टीम, बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्री न्यूज़ 24 आदित्य न्यूज़ से अप हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं