Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

संविलियन विद्यालय ढाका में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन!

संविलियन विद्यालय ढाका में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन!


श्री  न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ 

उप संपादक मृत्युंजय चौधरी

पलिया (खीरी) आज संविलियन विद्यालय ढाका,  में एक भव्य पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद उपलब्धियों को सम्मानित करना रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पलिया के खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री राकेश यादव, मंत्री श्री विजय प्रताप मौर्य, कोषाध्यक्ष श्री अजय कुमार, यूपीएस के अध्यक्ष श्री ललित कुमार, तथा श्री संदीप सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री माधवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण श्री सौरभ दास, श्री सरोज कुमार, श्री नवीन कुमार, शिक्षामित्र गुरिंदर कौर, सी. भोपाल बिरादरी, पारुल पाल, तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेनू गुप्ता और शशि भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से की गई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया गया, जिसे सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।

समारोह के दौरान कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, नियमित उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, तथा सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी उनके सहयोग एवं प्रेरणा के लिए सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ। अंत में प्रधानाध्यापक द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं