शहीद इंद्रजीत गुप्ता को नम आंखों से अंतिम विदाई, गूंजे देशभक्ति के नारे
शहीद इंद्रजीत गुप्ता को नम आंखों से अंतिम विदाई, गूंजे देशभक्ति के नारे!
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई, जहां लखीमपुर खीरी के नौरंगाबाद निवासी शहीद इंद्रजीत गुप्ता को उनके पैतृक गांव पकरिया में पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। हजारों की संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।
अंतिम विदाई के मौके पर आचार्य संजय मिश्रा, प्रमुख समाजसेवी, उमाशंकर मिश्र (भाजपा नेता) और राज्यमंत्री सुरेश राही सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
गांव के लोगों की आंखें नम थीं, लेकिन दिल गर्व से भरा हुआ था। हर किसी ने शहीद इंद्रजीत गुप्ता के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।
शहीद का यह सर्वोच्च बलिदान देश के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। उनका नाम और उनकी शहादत हर भारतीय के दिल में अमर रहेगी। 🇮🇳
भारत माता की जय।

Post a Comment