सुल्तानपुर में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद का पुनर्गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारियां, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
सुल्तानपुर में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद का पुनर्गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारियां, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
सुल्तानपुर जिले के मोतीगरपुर क्षेत्र के अंतर्गत दियरा पीहू पैलेश में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद सुल्तानपुर के पुनर्गठन को लेकर एक भव्य एवं प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केंद्रीय क्रांतिकारी प्रमुख अनिल दुबे आजाद के निर्देशानुसार तथा जिला प्रभारी वीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी रही।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यवेक्षक प्रभारी अरुण कुमार यादव तथा वरिष्ठ सहयोगी धर्मेंद्र कुमार विंद उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार तथा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पर्यवेक्षक प्रभारी एवं जिला प्रभारी द्वारा नवमनोनीत पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई और उनके दायित्वों को स्पष्ट करते हुए संगठन को सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।
बैठक के पश्चात सभी पत्रकारों ने महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रहित एवं जनहित में पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। घोषित पदाधिकारी
जिला प्रभारी – वीरेंद्र मिश्र
जिला अध्यक्ष – भास्कर पांडेय
जिला उपाध्यक्ष – अखिलेश जायसवाल
जिला मीडिया प्रभारी – विनोद पांडेय
जिला सचिव – विकास रजक
जिला कोषाध्यक्ष – प्रभाकर दुबे
जिला संगठन मंत्री – अमरजीत पांडेय
जिला विधिक सलाहकार – राजवन्त सिंह
जिला मीडिया सह प्रभारी – आरिफ खान
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिषेक सिंह, अनुराग पांडेय तथा विजय कुमार सहित रामधनी शुक्ला अन्य पत्रकार भी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की एकता को मजबूत करना, उनके सम्मान की रक्षा करना तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाना है। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा जनहित में समर्पित बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment