लखीमपुर खीरी: रास्ते को लेकर पारिवारिक विवाद, मां-बेटी ने लगाई न्याय की गुहार
लखीमपुर खीरी: रास्ते को लेकर पारिवारिक विवाद, मां-बेटी ने लगाई न्याय की गुहार
लखीमपुर खीरी।
जिले के हरदेवा मजरा माटैही, थाना खमरिया क्षेत्र में रास्ते को लेकर एक ही परिवार के भीतर विवाद का मामला सामने आया है।
पीड़िता राम श्री एवं उनकी बेटी ने आरोप लगाया है कि उनके सगे चाचा घर के सामने जबरन रास्ता निकालना चाहते हैं। विरोध करने पर चाचा और चाची ने कथित रूप से भतीजी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई।
पीड़ित मां-बेटी का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से निराश होकर दोनों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा और न्याय की मांग की।
मां-बेटी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Post a Comment