लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ज्वेलर्स व्यापारी समेत तीन घायल
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ज्वेलर्स व्यापारी समेत तीन घायल!
लखीमपुर खीरी। थाना पढ़ूआ क्षेत्र के लखीमपुर रोड पर औघड़ बाबा मल्लबेहड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ढखेरवा चौराहे के समीप ज्वेलर्स व्यापारी रानू बरनवाल की कार की टक्कर एक निजी बस से हो गई। बस का नम्बर UP 31T 9366 बताया जा रहा है।
यह हादसा मल्लबेहड़ के निकट औघड़ बाबा स्थल के पास हुआ, जिसमें रानू बरनवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार अन्य लोगों में स्वर्गीय गुड्डू बरनवाल की पत्नी और उनका पुत्र शिवांक भी घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट: मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी, लखनऊ मण्डल, लखीमपुर खीरी

Post a Comment