Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जनहित में आवश्यक सूचना।

 जनहित में आवश्यक सूचना।



श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


ईरान/ईराक क्षेत्र में वर्तमान युद्ध एवं सुरक्षा-संघर्ष की गंभीर स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए यह जनहित में अत्यंत आवश्यक है कि जनपद अमेठी के ऐसे नागरिकों का विवरण जिला प्रशासन के पास उपलब्ध हो, जो वर्तमान में ईरान, इराक अथवा अन्य खाड़ी देश में निवासरत, कार्यरत, यात्रा पर गए हुए या किसी कारणवश फंसे हुए हैं, अथवा हाल ही में वहाँ से भारत लौटे हैं।

इस जानकारी का उद्देश्य प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा, आवश्यक सहायता, त्वरित संपर्क, समन्वय तथा केंद्र/राज्य सरकार द्वारा समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

अतः जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य, रिश्तेदार अथवा परिचित उपर्युक्त देशों में मौजूद है, तो उनका विवरण संपर्क नंबर स्थान व पता वर्तमान निवासी देश के नाम के साथ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

निर्धारित प्रारूप में निम्न विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करें—

उक्त विवरण संबंधित तहसील कार्यालय/उप जिलाधिकारी कार्यालय अथवा जिला प्रशासन  को निर्धारित माध्यम से अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे शासन स्तर पर आवश्यक समन्वय एवं सहायता प्रभावी रूप से की जा सके।

यह सूचना जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से जारी की जा रही है।

उक्त सूचना निम्न नंबर  पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी  उपलब्ध कराई जा सकती है-

श्री प्रदीप कुमार सिंह, आपदा विशेषज्ञ, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण - अमेठी मो-783031842

कोई टिप्पणी नहीं