हनुमान जन्मोत्सव को लेकर आयोजन समिति का विशेष निवेदन, भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर आयोजन समिति का विशेष निवेदन, भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी!
Rep.by Harish Rastogi
लखीमपुर खीरी में आगामी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हनुमान जन्मोत्सव आयोजन समिति ने समस्त जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। समिति द्वारा इस वर्ष कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए विभिन्न धार्मिक आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा जारी की गई है।
आयोजन समिति के अनुसार, 31तारीख को विशाल मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन बिलोबी मेमोरियल से किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके साथ ही 1 तारीख को शाम 7:30 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने स्थानों पर श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें।
इसके बाद 1 April को सभी श्रद्धालुओं से अपने घरों पर दीप प्रज्वलित करने का भी आग्रह किया गया है, जिससे पूरे जनपद में धार्मिक और भक्तिमय वातावरण निर्मित हो सके।
मुख्य कार्यक्रम के तहत सदर चौराहे पर भव्य झांकियों का प्रदर्शन, कीर्तन एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों से शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी, जो गल्ला मंडी होते हुए गुलरी पुरवा स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंचेंगी।
आयोजन समिति ने सभी भक्तों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


Post a Comment