प्रीतिभोज में चाकूबाजी, घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत!
प्रीतिभोज में चाकूबाजी, घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत!
अमेठी थाना मुसाफिरखाना कस्बे के वार्ड नंबर 6 में आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद चाकूबाजी में घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस ने मामले को हत्या में दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 6 में एक परिवार द्वारा प्रीतिभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें रिश्तेदारों व मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर एक युवक का अपने साढ़ू विजय विश्वकर्मा से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उन्हें लखनऊ भेजा गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment