रास्ते पर भैंस बांधकर कब्जा, महिला ने SDM से लगाई न्याय की गुहार!
रास्ते पर भैंस बांधकर कब्जा, महिला ने SDM से लगाई न्याय की गुहार!
खबर:
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र में एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर रास्ता अवरुद्ध करने और दबंगई करने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्राम पूरे पंडित अमृतलाल मजरे मुबारकपुर की रहने वाली प्रभावती ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि उनके घर से मुख्य संपर्क मार्ग तक जाने वाला रास्ता गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवरुद्ध कर दिया जाता है। आरोप है कि विपक्षीगण रास्ते पर भैंस बांध देते हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी जाती है।
महिला का कहना है कि इस समस्या से उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि रास्ते से अतिक्रमण हटवाकर उसे सुरक्षित और सुगम बनाया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment