Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

उत्तराखंड बोर्ड के द्वारा वर्ष 2026 के घोषित परीक्षा परिणाम में एम0 पी0 हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर (नैनीताल) में इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण प्रतिशत 87.35% तथा हाईस्कूल में 91.26% रहा।

उत्तराखंड बोर्ड के द्वारा वर्ष 2026 के घोषित परीक्षा परिणाम में एम0 पी0 हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर (नैनीताल) में इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण प्रतिशत 87.35% तथा हाईस्कूल में 91.26% रहा। 



 श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज़ 

सुरेंद्र सैनी रामनगर संवाददाता 


एमपी इंटर कॉलेज रामनगर के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, *हाईस्कूल के छात्र अक्षत गोपाल ने 98.20% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में सर्वोच्च स्थान, निहारिका सती ने 94.40% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में 16 वां स्थान एवं नमिता पडलिया ने 93% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में 23 वां स्थान प्राप्त किया।*

प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट के 427 में से 373 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमे से 45 विद्यार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण, 217 प्रथम श्रेणी में एवं 111 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जबकि हाई स्कूल स्तर पर 412 विद्यार्थियों में से 376 उत्तीर्ण हुए, जिसमे से 44 विद्यार्थियों ने सम्मान सहित उत्तीर्ण, 100 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 196 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी एवं 36 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की।

सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंधक विनय जिंदल, प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, परीक्षा प्रभारी चेतन स्वरूप तथा अन्य अध्यापकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

कोई टिप्पणी नहीं