राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में मंडल स्तर पर विद्याकलश हाई स्कूल ने लहराया परचम
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में मंडल स्तर पर विद्याकलश हाई स्कूल ने लहराया परचम
अमेठी जनपद के खानापुर चपरा, तिलोई स्थित विद्याकलश हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने पहले जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इसके बाद 24 अप्रैल को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अयोध्या में संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देशन में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान तथा बालक वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रतियोगिता संयोजिका रमा तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता का प्रारंभ विद्यालय स्तर से हुआ था, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा गया। वहां से दो बालक एवं दो बालिकाओं का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। मंडल स्तर पर प्रतिभाग करते हुए विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, संरक्षक डॉ. राम कल्प तिवारी, प्रबंधक डॉ. आलोक तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. जया त्रिपाठी सहित अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ


Post a Comment