Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

उत्तराखण्ड बोर्ड रिजल्ट 2026 तिथि घोषित UBSE UK board

 उत्तराखण्ड बोर्ड रिजल्ट 2026 तिथि घोषित UBSE UK board



श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज़ 

सुरेंद्र सैनी रामनगर संवाददाता 


रामनगर,उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने की तारीख तय कर दी गई है। लंबे इंतजार के बाद 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे बोर्ड सभागार, रामनगर से रिजल्ट घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी करने के दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती भी मौजूद रहेंगे। बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी के अनुसार, इस बार परीक्षा प्रक्रिया को तय समय के भीतर व्यवस्थित तरीके से पूरा किया गया। इस वर्ष हाईस्कूल में 1,12,266 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। कुल मिलाकर 2,15,252 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी है, जिनकी निगाहें अब परिणाम पर टिकी हुई हैं। उत्तराखंड बोर्ड द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच कराई गईं, जबकि लिखित परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होकर 20 मार्च तक चलीं। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गईं, जिससे परीक्षा संचालन में एकरूपता बनी रही। परीक्षा संचालन के लिए पूरे प्रदेश में 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 50 एकल और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल रहे। 156 केंद्रों को संवेदनशील और 6 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

इस बार बोर्ड ने तकनीकी बदलाव करते हुए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया। साथ ही स्कूलों को अलग-अलग पोर्टल और पासवर्ड दिए गए हैं, जिससे छात्र अपने-अपने विद्यालय में ही परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं