अमेठी पुलिस लाइन में आरक्षियों का फुल ड्रेस रिहर्सल, 26 अप्रैल को होगी मुख्य परेड
अमेठी पुलिस लाइन में आरक्षियों का फुल ड्रेस रिहर्सल, 26 अप्रैल को होगी मुख्य परेड
अमेठी
अमेठी के गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन में 194 नव-प्रशिक्षित आरक्षियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पासिंग आउट परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और आरक्षियों की तैयारियों का जायजा लिया।रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों ने कदमताल, सलामी और ड्रिल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्य पासिंग आउट परेड का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाएगा, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।पुलिस अधीक्षक सर्वपवन टी. ने बताया कि नव-प्रशिक्षित आरक्षियों ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान अनुशासन, परिश्रम और दक्षता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आरक्षियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्षम बनाना है।
एसपी ने आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता जनता का विश्वास जीतना और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है।प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद इन आरक्षियों की जनपद के विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनाती की जाएगी, जिससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।पासिंग आउट परेड को लेकर पुलिस लाइन में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मैदान की साज-सज्जा के साथ सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। समारोह को भव्य बनाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment