साइकिल सवार को बचाने में पलटी बोलेरो, पांच घायल
साइकिल सवार को बचाने में पलटी बोलेरो, पांच घायल
अमेठी जनपद में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग देवा शरीफ से लौट रहे थे।
घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार सभी लोग शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं और देवा शरीफ से दर्शन कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। बोलेरो पहले साइकिल सवार से टकराई और फिर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।घायलों में चालक अमरजीत (38 वर्ष) निवासी रायपुर, गुड्डा प्रसाद (31 वर्ष) पुत्र सिराज, निवासी खारा, थाना शिवरतनगंज तथा आयशा (6 वर्ष) पुत्री मोहम्मद अमीन, निवासी खारा, शामिल हैं। इन तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।वहीं अन्य घायलों में अर्सल (6 वर्ष) पुत्र अरसलम तथा नाजनीन (22 वर्ष) पत्नी हकीम, निवासी खारा, थाना शिवरतनगंज शामिल हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment