Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मेडिकल नशे का कारोबार चरम पर, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

मेडिकल नशे का कारोबार चरम पर, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं



जिले में मेडिकल नशे का कारोबार खजुरिया कमलापुरी इंदिरा नगर मझरा बसई मिलन बाजार कृष्णा नगर संपूर्ण नगर बम नगर महंगा पुर पलिया आदि कई जगहो पर अब चरम सीमा पर पहुंच चुका है। लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे अवैध दवाओं का धंधा बेखौफ जारी है।


सूत्रों के अनुसार, कई मेडिकल स्टोर्स पर प्रतिबंधित और नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की खुलेआम बिक्री हो रही है। इस गंभीर मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई, लेकिन इसके बावजूद ड्रग इंस्पेक्टर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं, जिससे युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है।


👉 सवाल यह है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?

👉 क्या अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है यह गोरखधंधा?


प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

जनता अब इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके।

श्री न्यूज़ 24 आदित्य न्यूज़ से डिप्टी  upहेड संजीव झांजी की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं