Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तिलोई मेडिकल कॉलेज की लापरवाही पर लगा विराम, खबर का हुआ असर

तिलोई मेडिकल कॉलेज की लापरवाही पर लगा विराम, खबर का हुआ असर



तिलोई,अमेठी

तिलोई क्षेत्र में स्थित मेडिकल कॉलेज द्वारा गंदा एवं दूषित जल बहाए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों और समाचार पत्रों में उठाए गए मुद्दे का प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिला।ग्रामीणों का कहना था कि मेडिकल कॉलेज से निकलने वाला दूषित पानी आसपास के क्षेत्रों में फैल रहा था, जिससे न केवल लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, बल्कि पशु-पक्षियों के जीवन पर भी खतरा मंडरा रहा था। दूषित जल पीने से पशुओं की जान जाने की आशंका भी बनी हुई थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया और गंदे पानी के बहाव को बंद करा दिया। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो, इसके लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।ग्रामीणों ने इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया द्वारा उठाए गए मुद्दों के कारण ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आगे भी नियमित निगरानी रखी जाए ताकि क्षेत्र में स्वच्छता और सुरक्षा बनी रहे।



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं