पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर दहाड़ेंगे सुखोई और जगुआर
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर दहाड़ेंगे सुखोई और जगुआर
पूर्वांचल एक्सप्रेस बे के एयर स्ट्रिप पर तैयारी तेज, जानें रूट डायवर्जन प्लान
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की एयरस्ट्रिप एक बार फिर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजने वाली है. 22 अप्रैल को संभावित इस युद्धाभ्यास के लिए प्रशासन और यूपीडा ने तैयारियां तेज कर दी हैं. रनवे के रखरखाव के कारण 5 किमी का रूट डायवर्ट किया गया है. सुखोई और मिराज जैसे विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग और शक्ति प्रदर्शन को देखने के लिए स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है, जो भारत की सैन्य मजबूती का प्रतीक है.
सुल्तानपुर: यूपी की धड़कन कहे जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर जंगी जहाजों की गर्जना गूंजने वाली है. सुल्तानपुर के कूरेभार स्थित अरवल कीरी करवत एयर स्ट्रिप पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग को लेकर हलचल तेज हो गई है. करीब तीन साल के लंबे अंतराल के बाद, भारतीय वायुसेना यहां अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने की योजना बना रही है. इस संभावित युद्धाभ्यास के लिए प्रशासन और यूपीडा ने दिन-रात एक कर दिया है, ताकि रनवे को जंगी विमानों की रफ्तार के लायक चाक-चौबंद बनाया जा सके।

Post a Comment