Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मौत को दावत दे रही लालगंज चौराहे की जर्जर पुलिया

मौत को दावत दे रही लालगंज चौराहे की जर्जर पुलिया


मोहनगंज-पीढ़ी मार्ग पर हर पल हादसे का खतरा, जिम्मेदार बने मूकदर्शक


तिलोई, अमेठी। विकास के दावों के बीच मोहनगंज-पीढ़ी मार्ग पर लालगंज चौराहे के पास छोटी नहर (माइनर) पर बनी जर्जर पुलिया ग्रामीणों और राहगीरों के लिए मौत का सबब बनती जा रही है। दशकों पहले बनी यह पुलिया अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त होने की कगार पर पहुंच चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक आंखें मूंदे बैठा है।यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, किसान, छात्र-छात्राएं और स्कूली वाहन गुजरते हैं। पुलिया की बदहाल स्थिति के चलते हर गुजरने वाला व्यक्ति दहशत में रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में यहां हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक का लगातार आवागमन होता है, बावजूद इसके अब तक किसी ने इस गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में पहल करना जरूरी नहीं समझा। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी केवल आश्वासन ही मिले।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे के इंतजार के बजाय तत्काल पुलिया का पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

बोले ग्रामीण

“पुलिया इतनी कमजोर हो चुकी है कि भारी वाहन गुजरते समय डर लगता है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।” — स्थानीय ग्रामीण

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी चेतते हैं या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद टूटेगी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं