Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दोनोंनाम जद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार देसी तमंचे के साथ भेजा जेल

दोनोंनाम जद आरोपी को पुलिस    ने किया गिरफ्तार देसी तमंचे के साथ भेजा जेल!


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ रामधनी शुक्ला


जिला सुल्तानपुर से बड़ी खबर बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिघोली गांव में हुए गोली कांड को लेकर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो देशी तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

आरोपी की पहचान त्रिवेणी यादव पिता केदारनाथ यादव (59) और राजेश कुमार पिता वंशराज (32) निवासी विघौली थाना बल्दीराय के रूप में हुई है।

पुलिस ने त्रिवेणी यादव के कब्जे से एक 12 बोर का देशी तमंचा, 07 जिंदा कारतूस 12 बोर और 02 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किए। वहीं, राजेश कुमार के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और एक खोखा कारतूस 315 बोर मिला। इस बरामदगी  के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट भी बढ़ा दी गई है।

दरअसल, 9 अप्रैल को बिघौली गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में विवाद में हुई फायरिंग की घटना में एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए थे। इसके बाद से पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं