अमेठी में समाजवादी पार्टी का विस्तार, रेनू यादव बनीं जिला उपाध्यक्ष!
अमेठी में समाजवादी पार्टी का विस्तार, रेनू यादव बनीं जिला उपाध्यक्ष!
अमेठी। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती रेनू यादव को अमेठी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देश पर की गई है।जिला महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि रेनू यादव पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाते हुए संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। उनके नेतृत्व में पार्टी को स्थानीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।समाजवादी पार्टी परिवार ने रेनू यादव का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।कार्यकर्ताओं में भी इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment