अमेठी में खेत में खेलने को लेकर विवाद, महिला और उसकी बेटी से मारपीट
अमेठी में खेत में खेलने को लेकर विवाद, महिला और उसकी बेटी से मारपीट
अमेठी। थाना जगदीशपुर क्षेत्र के ग्राम पूरे पंडित का पुरवा मजरे मुबारकपुर में खेत में खेलने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुमेश पत्नी स्वर्गीय तुलसीराम रैदास ने आरोप लगाया है कि 21 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 5:30 बजे गांव के अनु पुत्र संत पासी ने उनके 9 वर्षीय नाती आर्यन को खेत में खेलने के दौरान थप्पड़ और डंडे से पीटा। बच्चे के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर सुमेश अपनी बेटी चंदा कुमारी के साथ मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं।आरोप है कि इसी दौरान अनु ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सुमेश और उनकी बेटी चंदा कुमारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सुमेश का कहना है कि अनु की पत्नी ने लोहे के मसाला कूटने वाले मूसल से उनके सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं चंदा कुमारी के हाथ में भी अंदरूनी चोट बताई जा रही है।
घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment