Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में बड़ा हादसा टला: बाइक चालक को बचाने में खाई में गिरी कार, सभी सुरक्षित

अमेठी में बड़ा हादसा टला: बाइक चालक को बचाने में खाई में गिरी कार, सभी सुरक्षित


अमेठी। जनपद के जगदीशपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरेसर में रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। लखनऊ से आ रही एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में डॉक्टर अशोक श्रीवास्तव अपने कुछ रिश्तेदारों एवं मेहमानों के साथ लखनऊ से अमेठी आ रहे थे। रास्ते में अचानक एक बाइक चालक सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासनिक टीम भी पहुंची। हाइड्रा मशीन की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग पहले से ही दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील रहा है, जिस पर प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।

रिपोर्ट: संजय श्रीवास्तव, अमेठी

कोई टिप्पणी नहीं