भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारी में जुटे ब्राह्मण संगठन
भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारी में जुटे ब्राह्मण संगठन
शोभायात्रा को लेकर कार्यालय कैंप पर हुई वृहद बैठक
महराजगंज जौनपुर
क्षेत्र के कार्यालय कैंप नाथ निकेतन नाहरपुर पर संगठन की एक बैठक जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि चारों गांव स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर के प्रांगण में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर मंदिर के संस्थापक पुजारी सुनील शास्त्री के द्वारा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे की अगुवाई में मंदिर पर भगवान का पूजन अर्चन एवं हवन करते हुए रथ और डीजे के साथ दिव्य शोभा यात्रा निकली जाएगी वहीं मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शोभायात्रा हर वर्ष की भांति अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे मंदिर परिसर से शोभायात्रा की शुरुआत होगी और सेनपुर ठेंगहा गद्दोपुर महराजगंज लोहिंदा होते हुए तेजीबाजार के रास्ते जमदग्नि पार्क कुल्हनामऊ स्थित भगवान श्री परशुराम की दिव्य प्रतिमा का दर्शन करते हुए शोभायात्रा नगर में प्रस्थान करेगी समापन कृषि भवन पॉलिटेक्निक पर पूर्व की तरह किया जाएगा जिसमें जिले भर के ब्राह्मण संगठन इकट्ठे होंगे वही संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्तागण शोभायात्रा को सफल बनाने में लगे हुए हैं। बैठक के दौरान कुछ नए सदस्यों का चयन किया गया जिन्हें सदस्यता ग्रहण कराई गई और उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया जिनमें लालचंद गिरी, सुरेंद्र पाण्डेय अकेला बाबा रहे। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे, राजेंद्र मिश्र, सुरेंद्रनाथ तिवारी, नागेंद्र मिश्र वशिष्ठ, अरुण पाठक, जगदीश उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र,पंकज उपाध्याय, दीपक मिश्र, अमरपाल तिवारी, रमेश मिश्र, कल्पनाथ उपाध्याय, संदीप मिश्र, राजेश उपाध्याय, निलेश मिश्रा,इंद्रेश मिश्र,लालन दुबे, भैया लाल उपाध्याय,सुभाष चंद्र उपाध्याय, संतोष मिश्र,नवीन उपाध्याय, रंकज मिश्र, दुर्गेश मिश्रा, आशीष कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

Post a Comment